Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस दिवाली FD कराने का बना रहे हैं प्लान तो पहले यहां जान लें कहां निवेश करने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली

इस दिवाली अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बैंकों की ब्याज दरों के बारे में पता होना जरूरी है। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 साल की FD पर 5.10% ब्याज दे रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि देश के प्रमुख बैंक FD पर कितना ब्याज दे रहे हैं।

2 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
पोस्ट ऑफिस5.50
एक्सिस5.25
SBI5.10
पंजाब नेशनल बैंक5.00
ICICI5.00
HDFC4.90

3 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
पोस्ट ऑफिस5.50
SBI5.30
एक्सिस5.25
HDFC5.15
ICICI5.15
पंजाब नेशनल बैंक5.00

5 साल की FD पर ब्याज

बैंकब्याज दर (% में)
पोस्ट ऑफिस6.70
एक्सिस5.75
SBI5.40
ICICI5.35
HDFC5.30
पंजाब नेशनल बैंक5.25

5 साल की FD पर ले सकते हैं टैक्स छूट का फायदा
5 साल वाली FD को टैक्स सेविंग FD कहा जाता है। इसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट ली जा सकती है।

FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होगा टैक्स
FD से होने वाली ब्याज आय अगर 40000 रुपए (सीनियर सिटीजन के मामले में 50000 रुपए) तक है तो इस पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है। अगर आपकी FD से सालाना ब्याज आय 40 हजार रुपए से अधिक है लेकिन कुल सालाना आय (ब्याज आय मिलाकर) उस सीमा तक नहीं है, जहां उस पर टैक्स लगे तो बैंक TDS नहीं काटा जाता है। इसके लिए सीनियर सिटीजन को बैंक में फॉर्म 15H और अन्य लोगों को फॉर्म 15G जमा करना होता है।

फॉर्म 15G या फॉर्म 15H खुद से की गई घोषणा वाला फॉर्म हैं। इसमें आप यह बताते हैं कि आपकी आय टैक्स की सीमा से बाहर है। जो इस फॉर्म को भरता है उसे टैक्स की सीमा से बाहर रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *