पाली
पाली के मारवाड़ जंक्शन के निकट कराड़ी गांव में रविवार देर शाम सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम राहुल है। उसकी बहन की 7 नवंबर को शादी है। बहन की शादी का कार्ड देने के लिए राहुल बाइक लेकर मारवाड़ की तरफ गया था। उसने घर पर कहा था कि एक कार्ड देना भूल गया बस आधे घंटे में आता हूं।
बारसा-कराड़ी गांव के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से राहुल की मौत हो गई। परिवार में खुशियों का माहौल चंद मिनटों में गम में बदल गया। छोटे भाई की मौत का समाचार सुनकर बहन दिलखुश का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।