जयपुर
जयपुर में एक बार फिर से कुत्ते से हैवानियत करने का मामला सामने आया है। कॉलोनी में घूमने वाले आवारा कुत्ते पर एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। इससे कुत्ता अधमरा हो गया। उसकी आंख भी फूट गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अर्थ फाउंडेशन NGO ने मालवीय नगर थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कुत्ते को पीटने वाले सुरेश कुमार पर गंभीर आरोप हैं।