Sunday, July 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

7 बार सांसद रहे मोहन डेलकर की पत्नी कांग्रेस-भाजपा पर भारी; पति की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत

मुंबई

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली से 7 बार सांसद रहे मोहन डेलकर की मुंबई के होटल में संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुए थे। यहां उनकी पत्नी कलावती डेलकर शिवसेना के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। शुरुआती रुझान के मुताबिक कलावती भाजपा के महेश गावित से बड़े अंतर से आगे चल रही हैं। कांग्रेस के महेश धोड़ी इस सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

मोहन डेलकर 1989 से अब तक भाजपा, कांग्रेस, भारतीय नवशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर और निर्दलीय को मिलाकर 7 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। ऐसे में उनके परिवार और शिवसेना के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट है। इधर, बीजेपी ने आदिवासी युवा चेहरे महेश गावित को मैदान में उतारा है। कलावती डेलकर के पूरे चुनाव की जिम्मेदारी उनके बेटे अभिनव डेलकर ने संभाली है। ऐसे में कलावती के जीतने पर जीत का सेहरा उनके बेटे के सिर पर बंधेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *