Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

MP की जोबट सीट पर BJP को मिली जीत, राजस्थान में दोनों सीटें कांग्रेस के नाम, प. बंगाल में चारों सीट पर TMC भारी पड़ी

नई दिल्ली

देश में 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत 6 हजार वोटों से जीत गई हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने धारियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटें अपने नाम कर ली हैं। पश्चिम बंगाल में चारों विधानसभा सीट पर TMC ने जीत हासिल कर ली है, जिसने ममता बनर्जी के कद को और बढ़ा दिया है।

मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिभा सिंह ने BJP उम्मीदवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोट से हरा दिया है। हिमाचल में तीनों विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने ही जीत हासिल कर ली है। वहीं, बिहार के तारापुर में JDU से ताज छिनता दिख रहा है। यहां 9वें राउंड तक की काउंटिंग में RJD कैंडिडेट अरुण कुमार साह 2684 वोट से आगे हो गए हैं। हरियाणा में इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *