Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनुष्का-विराट की बेटी को रेप की धमकी:दिल्ली महिला आयोग एक्शन में, पुलिस से पूछा अब तक कितनों को पकड़ा

मुंबई

टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में पाकिस्तान से मिली करारी हार के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निशाना बनाया गया। कुछ यूजर्स ने शमी के धर्म पर निशाना साधते हुए उन्हें गद्दार तक कह डाला। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ऐसे ट्रोलर्स पर जमकर बरसे थे और उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने ऐसा किया है वे बिना रीढ़ के होते हैं।

हालांकि ट्रोलर्स को विराट की नाराजगी ठीक नहीं लगी और वे उनकी बच्ची को लेकर गालियां और असंवेदनशील टिप्पणी करने लगे। यहां तक कि रेप की धमकी भी देते रहे। रेप से जुड़ा यह पोस्ट आंद्रे बोर्गेस ने शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *