मुंबई
इस दिवाली से अगली दिवाली तक के लिए अगर आप अच्छा फायदा शेयर बाजार से कमाना चाहते हैं तो आपके लिए ब्रोकरेज हाउस की लिस्ट आ चुकी है। ब्रोकरेज हाउस ने नए सम्वत के लिए इन स्टॉक को चुना है। हालांकि निवेश से पहले आपको इस मामले में अच्छी तरह से रिसर्च करना चाहिए।
चार खंभे दे रहे हैं इकोनॉमी को सपोर्ट
कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के सीईओ प्रेम प्रकाश कहते हैं कि निजी खपत, सरकार द्वारा खर्च, निजी निवेश और एक्सपोर्ट जैसे ये चार खंभे इकोनॉमी को ग्रोथ दे रहे हैं। ये सभी इस समय तेजी में हैं। इस वजह से भारतीय इकोनॉमी में रिकवरी दिख रही है। स्टॉक मार्केट की तेजी, कॉर्पोरेट के बढ़ते फायदे, ब्लॉकबस्टर IPO, GST कलेक्शन में रिकॉर्ड, विदेशी निवेश के बढ़ने और कम होती महंगाई दर की वजह से बाजार में लगातार तेजी है।