Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नस्लीय टिप्पणी के बाद माइकल वॉन पर गिरी गाज

लंदन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा नस्लवाद के आरोप लगाने के बाद बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है। वॉन बीबीसी 5 लाइव के द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो में बीते 12 साल से टेस्ट मैच स्पेशल में एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहे थे। लेकिन वह अजीम रफीक द्वारा नस्लवाद के आरोपों के बाद सोमवार को शो में दिखाई नहीं देंगे। रफीक ने दावा किया था कि वॉन ने 2009 में यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले उनके और अन्य खिलाड़ियों के प्रति नस्लवादी टिप्पणी की थी। माइकल वॉन ने साल 1991 से लेकर 2009 तक यॉर्कशायर काउंटी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *