Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

FACEBOOK लाइव कर थाने के बाहर खाया जहर

जयपुर

जयपुर में एक युवक ने फेसबुक लाइव कर पुलिस थाने के बाहर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पुलिस थाने में हडकंप मच गया। युवक को तुरंत कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में जयपुर एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।

कोटपूतली थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पटाखे चलाने को लेकर बालाजी कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दौरान कहासुनी हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोटपूतली थाने ले आई। पुलिस ने झगड़ा करने पर दोनों पक्षों को गिरफ्तार करने की बात कही। पिता को गिरफ्तार होने की बात सुनकर सुमित चौधरी (23) निवासी बालाजी कालोनी, गौशाला रोड थाने में हंगामा करने लगा। उसने फेसबुक पर लाइव शुरू कर दिया। वह जेब में रखकर जहर की डिब्बी लाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *