जयपुर
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी REET-2021 का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब कट ऑफ की चर्चा कैंडिडेट के बीच बनी हुई है. 5 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स से करवाए गए आकलन में पता चला है कि REET लेवल-1 और लेवल-2 में 125 से 135 तक जनरल कट ऑफ रह सकती है। कट ऑफ का मतलब है मिनिमम पासिंग मार्क्स। इससे ऊपर अंक वालों का नौकरी में सलेक्शन होने की उम्मीद है। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स और सब्जेक्ट एक्सपर्ट, कोचिंग संचालक सभी अपने-अपने स्तर पर एनालिसिस करने में जुटे हैं, क्योंकि एग्जाम की मेरिट काफी हाई रही है।