नई दिल्ली
दिवाली पर लोगों ने आतिशबाजी में कोई कमी नहीं रखी, उसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स शनिवार सुबह भी गंभीर कैटेगरी में है। दिल्ली में AQI 533 है। शुक्रवार को दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब थी। दिल्ली के जनपथ में हवा में PM 2.5 की मात्रा 655.07 मापी गई थी।
कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स की ऊपरी सीमा पार हो गई थी, यानी हवा इतनी जहरीली थी कि उसे मापने के लिए इंडेक्स कम पड़ गया था। हवा की गुणवत्ता बताने वाली SAFAR वेबसाइट के मुताबिक, 7 नवंबर के बाद ही प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली ही नहीं, देश के और भी राज्यों में प्रदूषण का असर दिख रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश भी शामिल हैं।