Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनी लॉन्ड्रिंग केस:अनिल देशमुख को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई

4.70 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को विशेष PMLA कोर्ट ने 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। देशमुख की आज तीन दिन की ED कस्टडी समाप्त हुई थी। EDने अदालत के सामने कस्टडी को 9 दिनों तक बढ़ाने की मांग की थी। पेशी से पहले देशमुख को मेडिकल के लिए ले जाया गया था।

मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए 100 करोड़ की वसूली मामले से ही जुड़ा हुआ है। देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के बर्खास्त API सचिन वझे ने भी वसूली का आरोप लगाया है। मुंबई की तलोजा जेल में बंद वझे फिलहाल मुंबई पुलिस की कस्टडी में है और उसकी हिरासत भी आज 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। वह भी 13 नवंबर तक मुंबई पुलिस की कस्टडी में रहेगा।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने 2 नवंबर को देशमुख को 6 नवंबर तक ED की हिरासत में भेजा था। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में देशमुख को 12 घंटे से अधिक चली पूछताछ के बाद 1 नवंबर की देर रात गिरफ्तार कर लिया iगया था। उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख को 5 नवंबर को पूछताछ के लिए समन किया गया था, लेकिन लगातार तीसरी बार वे ED के सामने पेश नहीं हुए। इसी को आधार बनाकर ED अनिल देशमुख की कस्टडी बढ़ाने की मांग कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *