बज्जू. उपखंड बज्जू के लिए प्रमुख सड़क का काम शुरू होते ही परेशानी शुरू हो गई है जिससे ग्रामीणों में रोष है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सांखला फ ांटा से बज्जू होते हुए गोडू तक जाने वाला राज्य मार्ग का सड़क पिछले करीब डेढ़ दशक से उखड़ा है मगर अब काम शुरू होने के साथ ही परेशानी भी बढ़ गई है। सड़क का काम पिछले दिनों शुरू हुआ जिसमें पेंचवर्क कार्य व मिट्टी हटाने का कार्य प्रगति पर था। अब प्रशासन व ठेकेदार की आपसी तालमेल की वजह से काम बंद है। दीपावली के बाद काम शुरू होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। सांखला फांटा से बज्जू की तरफ ठेकेदार द्वारा सड़क के ऊपर व किनारे पर पड़ी मिट्टी को हटाने का काम शुरू किया था और आधी सड़क तक मिट्टी हटा भी ली। मिट्टी हटाकर दूर डालने के बजाय सड़क से थोड़ी दूर ही किनारे पर ही मिट्टी के टीले बना दिए हैं जो परेशानी का कारण बने है।आंधियों में सड़क पर आ जाएगी।