Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पौने दो करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक ड्रग वेयर हाउस

बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में मरीजों का भार बढऩे से दवाओं की खपत बढ़ गई। ऐसे में अस्पताल के ड्रग वेयर हाउस दवाओं का स्टॉक करने में कम पडऩे लगा है। कोरोना काल में अचानक से दवाइयों की खपत बढऩे पर परेशानी हुई थी। अब डेंगू के प्रकोप में भी फिर परेशानी हो रही है। एेसे में सरकार ने दवा का एडवांस स्टॉक रखने के लिए पीबीएम अस्पताल में एक और आधुनिक ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार कराया है। जो पीबीएम अस्पताल प्रबंधन ने राज्य सरकार को भेज दिया है।
एसपी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने करीब एक करोड़ ८० लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा हैं। यह सरकार ने ही तैयार करवाया है एेसे में जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नया ड्रग वेयर हाउस बनने पर पीबीएम अस्पताल में करीब दस माह तक की जरूरत के अनुसार दवाओं का स्टॉक किया जा सकेगा। नया ड्रग वेयर हाउस ४८ गुणा १20 फीट साइज का बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *