रावलामंडी (सीमा संदेश)। स्थानीय कस्बे में शनिवार को अखिल राजस्थान मजबी सिख महासभा रावला तहसील इकाई का गठन किया गया। इसमें हरफूल सिंह धारीवाल को अध्यक्ष, सुनील सहोता को उपाध्यक्ष, सतपाल नाहर को उपाध्यक्ष, बलविंदर सिंह सहोता को जिला सचिव व सतपाल सिंह सहोता को जिला सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी का गठन महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह धालीवाल व जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुखचैन सिंह धालीवाल, जिला सचिव गुरमोहन सिंह धालीवाल की मौजूदगी में किया गया। इससे पहले महासभा के प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला सचिव का मजबी सिख समाज के लोगों ने पहली बार रावला पहुंचने पर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर समाज को शिक्षित व संगठित कर संघर्ष करने का संदेश दिया। बैठक में मंगा सिंह ,नंद सिंह, बलवीर सिंह अठवाल, राजेंद्र सिंह खालसा, राम सिंह, राजपाल सिंह अठवाल, गुरजंट सिंह घङसाना, विश्वजीत सिंह, परविंदर कौर, सिमरनप्रीत कौर आदि ने भाग लिया।