Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीएसएफ: सतराणा में मनाया दीपोत्सव

घड़साना (सीमा संदेश)। 127 वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय सतराणा में दीपावली पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा से मनाया गया। वाहिनी परिसर में नीरा पँवार वाहिनी बावा अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरूआत की गयी। स्थानीय नागरिकों के साथ सीमा चौकी के टीबा में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। स्थानीय नागरिकों ने भी भारतीय सीमा पर वीर बीएसएफ प्रहरियों के साथ दीपोत्सव का आनंद लिया। अमिताभ पँवार कमान्डेंट ने सभी सीमा प्रहरियों और सीमा वासियों को सुख ,सम्रद्धि,अमन चैन, की शुभकामनाएं दी। इस पर्व पर लक्ष्मी नारायण मीना द्वितीय कमान अधिकारी, विनय कौशल उप कमान्डेंट, पेप सिंह मीणा उप कमान्डेंट, दाना राम लूना तहसीलदार घड़साना, ए के त्यागी एसी, एसएम अरविंद सिंह, इंस्पेक्टर तारा चंद यादव, डॉ नरेंद्र बिश्नोई,सरपंच संदीप ढिल्लों, सरपंच लखविंदर सिंह, अधीनस्थ अधिकारी एवम जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *