अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी को खूब तारीफ मिल रही है। हालांकि, फिल्म के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है। सूर्यवंशी ने दूसरे दिन करीब 24 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि पहले दिन इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 26 करोड़ रुपये कमाये थे। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ ही रणवीर सिंह और अजय देवगन भी हैं। फिल्म में कटरीना कैफ, अक्षय कुमार की बीवी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और कटरीना कैफ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में मेहमान के तौर पर पहुंचने वाले हैं। शो में सभी जमकर मस्ती करते हुए दिखेंगे।