Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल में हुई भाजपा की हार को यूपी में हथियार बनाएंगी प्रियंका गांधी

शिमला

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में हुई भाजपा की हार को उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा हथियार बनाएंगी। बेटे रेहान के साथ राजधानी शिमला पहुंचीं कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर खुशी जताई है। शनिवार को प्रियंका ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची से मुलाकात की। प्रियंका ने छराबड़ा स्थित अपने आशियाने के बगीचे में सैर कर दिन बिताया। उन्होंने खाची को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस के किसी अन्य नेता से मुलाकात नहीं की। 

सूत्रों के अनुसार खाची से प्रियंका ने जानना चाहा कि प्रदेश में चारों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए क्या रणनीति बनाई गई। पार्टी के बड़े नेताओं की क्या-क्या भूमिका रही। प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा की रणनीति किस प्रकार की रही। इन सभी मामलों को लेकर प्रियंका ने विस्तार से जानकारी जुटाई। खाची ने उन्हें बताया कि महंगाई और अन्य मुद्दों के कारण भाजपा इतनी बुरी तरह से हारी। उन्होंने वीरभद्र फैक्टर कितना चला, इस बारे में भी जानकारी ली। प्रियंका उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव के दौरान भी हिमाचल में मिली कांग्रेस की जीत को हथियार बनाने की तैयारी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *