Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड में फैसला, अंसल बंधुओं को 7-7 साल की जेल; 1997 में 59 लोगों की हुई थी मौत

दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सबूतों से छेड़छाड़ करने के मामले में सुनील अंसल और गोपाल अंसल सहित 2 अन्य दोषियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 2.25 करोड़ रु. का जुर्माना भी लगाया है।

क्या है उपहार सिनेमा अग्निकांड
13 जून 1997 को दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उपहार टॉकीज में आग लग गई थी। इस घटना में 59 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। टॉकीज में उस दिन ‘बॉर्डर’ फिल्म लगी थी। फिल्म के दौरान ही सिनेमाघर के ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, जो बाद में दूसरे हिस्सों में भी फैल गई। जांच में सामने आया था कि टॉकीज में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *