चंडीगढ़
पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने वाला पंजाब पहला कांग्रेस शासित राज्य बन गया है। रविवार को पंजाब सरकार ने पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर टैक्स कम कर दिया है। दाम करने के अगले दिन पंजाब सरकार ने विज्ञापन जारी किया। इसमें बताया गया कि अब पंजाब में पेट्रोल-डीजल कई राज्यों से सस्ता हो गया है, लेकिन इस विज्ञापन ने कांग्रेस शासित राजस्थान पर ही सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन में बताया गया कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं। वहां पेट्रोल 116.27 रु. प्रतिलीटर और डीजल 100.46 रु. प्रति लीटर है। विज्ञापन में CM चरणजीत चन्नी की फोटो लगी है और बताया गया है कि पंजाब में अब पेट्रोल के रेट 95 रु. प्रति लीटर और डीजल के 83.75 रु. हो गया है।