श्रीगंगानगर। श्री सनातन धर्म अरोडवंश सभा (ट्रस्ट) द्वारा बीरबल चौक के नजदीक श्री राम मंदिर (अरोडवंश मंदिर) में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा,सचिव दीपक मिड्ढा, पूर्व अध्यक्ष रमेश मक्कड़,अजय नागपाल सोनू, पूर्व सचिव अंकुर मिगलानी, डॉ दर्शन आहूजा, विनीता आहूजा, नमिता सेठी, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम रावल, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद सेठी, ज्ञान नागपाल, डॉ. केके गिलहोत्रा, अशोक भूतना हरिओम लूथरा, बिट्टू ठक्कर, हरीश जसूजा,अमित नागपाल, वीरेंद्र राजपाल, नीटा सुखीजा, सुशील अरोड़ा, नरेश सेतिया, पुष्पा फुटेला, विपिन वाटस,नीरज कुक्कड़, आशीष अरोड़ा, केवल सचदेवा, शेरसिंह सचदेवा, राजेंद्र छाबड़ा आदि बड़ी संख्या में अरोड़ा समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं तथा बधाई दीं। भगवान श्री राम की आरती के पश्चात अन्नकूट का प्रसाद एवं लंगर ग्रहण किया गया। मंच संचालन कपिल असीजा ने किया।