Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आरडीबीएफसी का संगीतमय दीपावली स्नेह मिलन

श्रीगंगानगर।गीत-संगीत को समर्पित आर डी बर्मन फैंस क्लब (आरडीबीएफसी) द्वारा रविवार की शाम को जस्सासिंह मार्ग पर वरिष्ठ समाजसेवी संजीव लोहिया के फार्म हाउस में संगीतमय दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। लगभग 3 घंटे चले कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दीपावली की शुभकामनाएं और बधाई दीं। आईडीबीएफसी के संरक्षक अशोक चांडक,जयदीप बिहाणी, जिला अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ बीएस चौहान,वरिष्ठ समाजसेवी जागीरचंद शर्मा, विमल गर्ग, व्यापारी नेता विनय जिंदल, नवीन बिडला,डॉ.एनके गुप्ता, आबकारी अधिकारी भूपेंद्रसिंह, डॉ. रूप सिडाना,डॉ. धर्मवीर गुप्ता, कृषि विज्ञानी डॉ ओपी वैश्य, एमपीसिंह, वरिष्ठ समाजसेवी विजय गोयल, गोपाल मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती मंजू पांडे, नरेंद्र चांगिया,पार्षद कमल चराया,विमल बिहाणी, डॉ कुसुम जैन, विनोद बिहाणी,साहित्यकार डॉ के.के आशु, ऋतुसिंह,अमरेंद्रसिंह शिल्पी,अरूण लोहिया ,रमेश मित्तल और राजेश सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।आरडीबीएफसी के अध्यक्ष श्याम गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। शैलेंद्रसिंह चौहान के संयोजन में संगीतकार मनोज आर्य, चांद सुलेमानी, सुनील मौर्य धीरज भारती और अरमान ने वाद्य यंत्रों पर संगत की। शैलेंद्रसिंह चौहान,जयपुर से संदीप मैनी, मुंबई से आए अक्षत पांडे,तरुण आनंद, बीकानेर से आए अजीतसिंह मामाजी, कपिल शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा,लवप्रीत,विक्की,डा.अंजू गुप्ता,राहुल,डा.सरिता उपनेजा,ललित डोडा, एडवोकेट अशोक नारंग ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। नन्हें कलाकारों जयंत और माधव ने गिटार पर धुनें सुनाईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष अरोड़ा और गिरधारीलाल गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। संजीव लोहिया ने आभार व्यक्त करते सभी को दीपावली की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई। संजीव लोहिया परिवार द्वारा रात्रि भोज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *