टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। मेहरवाला गांव की डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ी मुक्ता के राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोमवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। गौरतलब है टिब्बी के मेहरवाला गांव की मुक्ता ने अंडर 16 केटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। मुक्ता .ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 7 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड पूरी की थी। मुक्ता के पिता दूध का व्यवसाय करते हैं। मुक्ता चार बहनों में सबसे बड़ी है। इस अवसर पर सरपंच पृथ्वीराज मेहरड़ा, प्रधान निक्कु राम मेघवाल, डा अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बंटी बुडानिया, संरक्षक कृष्ण लाल मेहरड़ा, कोच राधेश्याम बामणिया, प्रवीण शर्मा, मुकेश चालिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहे।