Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एबीवीपी का अभ्यास वर्ग आयोजित

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का अभ्यास वर्ग अग्रसेन भवन में सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक शशांक वालिया भी उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के दौरान परिषद की नगर मंडल कार्यकारिणी गठन किया गया। नगर मंडल में अध्यक्ष विनोद बैनीवाल, नगर मंत्री सैनिक सुथार, सह मंत्री सचिन भांभू, सुप्रिया शर्मा व रवि बन्ना, सोशल मीडिया संयोजक दीपक कांवलिया, सह संयोजक विकास पुरोहित, एसएफडी संयोजक मनदीप स्वामी, छात्रा प्रमुख मोनिका, सह प्रमुख तनु पारीक, महाविद्यालय प्रमुख मुकेश शर्मा, विद्यालय प्रमुख पवन कड़वासरा को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश देहडु, अक्षय नोजला, सोनू पारीक, राहुल चारण, रणदीप वालिया, नरेश सिहाग व भीमदेव को बनाया गया। वक्ताओं ने पाश्चात्य सभ्यता के प्रसार को रोकने व युवा वर्ग को नशे से बचाने की अपील की। इस मौके परिषद के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *