Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जन्मदिन के बहाने युवती से इंजीनियर ने किया रेप:फेसबुक पर दोस्ती, युवक ने शादी के लिए पूछा तो मना किया

जयपुर

जयपुर में एक 20 साल की छात्रा को होटल में चार दिनों तक बंधक बना रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बंगाल के इंजीनियर से युवती की 6 साल पहले दोस्ती हुई थी। युवती को जन्मदिन मनाने के लिए होटल बुलाया था। 4 दिनों तक होटल के कमरे में बंधक बना कर रखा। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवक चुपचाप बंगाल फरार हो गया। युवती ने देर रात जवाहर सर्किल थाने में इंजीनियर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है।

कोटा की रहने वाली युवती ने बताया कि वह जयपुर में रह कर पढ़ाई कर रही है। उसकी 6 साल पहले फेसबुक पर बंगाल के युवक से पहचान हुई थी। तब वह नाबालिग थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों चेटिंग करते थे। फिर दोनों ने मोबाइल नंबर एक दूसरे से शेयर कर लिए। दोनों फोन पर भी बातें करने लगे। युवती को इंजीनियर ने शादी का ऑफर किया, लेकिन युवती ने पढाई को लेकर शादी से मना कर दिया था। दोनों अच्छे दोस्त की तरह से बातें करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *