बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बैक-टू-बैक अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, हालांकि अब एक्टर ने टाइगर 3 की शूटिंग रीशेड्यूल कर दी है। रीशेड्यूलिंग का कारण कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बताई जा रहा है। साथ ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग केस में फंसने के बाद अब सलमान पठान की शूटिंग की डेट्स भी आगे बढ़ाने वाले हैं।
हाल ही में आई बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान अब उनके साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, ऐसे में उनका पठान की शूटिंग शुरू करना थोड़ा मुश्किल है। ऐसे में उनके दोस्त ने अपना शेड्यूल बदलते हुए पठान की शूटिंग रीशेड्यूल दी है।