Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल्ली में छठ पर कशमकश:यमुना के जहरीले झाग को घाट पर आने से रोकने के लिए पानी में लगाए बैरिकेड

नई दिल्ली

देश भर में आज छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से यमुना घाट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी गई है। घाटों पर छठ समारोह लेकर डीएम के आदेश के बाद सोनिया विहार और कालिंदी कुंज और आईटीओ में यमुना घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। वहीं, यमुना में जहरीले झाग को घाट पर आने से रोकने के लिए कालिंदी कुंज में बैरिके​ड लगाए जा रहे हैं।

छठ पूजा समिति, कालिंदी कुंज के अध्यक्ष विकास राय ने बताया कि यमुना घाट पर आ रहे कुछ श्रद्धालुओं को पुलिस लौटा रही है। 10 नवंबर की शाम को छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 11 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ये व्रत पूरा किया जाएगा।

इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि वह, छठ पूजा मनाने के लिए सोनिया विहार यमुना घाट पर जरूर जाएंगे। वह सरकार के प्रतिबंध को नहीं मानते और रोकने वाले लोगों से जूझेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *