प्रियंका चोपड़ा ने इंगेजमेंट रिंग को अपनी सबसे खूबसूरत ज्वेलरी करार दिया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका से जब पूछा गया कि उन्हें अब तक सबसे अच्छी ज्वेलरी कौन सी मिली है तो उन्होंने कहा , अगर मैं अपनी एंगेजमेंट रिंग का नाम ना लूं तो मेरे पति निक जोनस मुझे मरेंगे। (मज़ाक कर रही हूं)। मैं कहना चाहूंगी कि मेरी इंगेजमेंट रिंग क्योंकि ये मुझे निक ने अचानक दी थी और मैं जो ज्वेलरी पहनती हूं मैं उसे लेकर बहुत सेंटीमेंटल हूं क्योंकि ये मेरी कई खूबसूरत यादों से जुड़ी हुई है। बता दें कि प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत तकरीबन 2.1 करोड़ रुपए है।