पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (24) ने ब्रिटेन में निकाह कर लिया है। मलाला ने असर मलिक नाम के एक शख्स के साथ निकाह किया है। मलाला ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर कर मलाला यूसुफजई को शादी की बधाई दी है।