नई दिल्ली
मारुति सुजुकी ने अपनी लो-बजट हैचबैक सेलेरियो का नया मॉडल बुधवार को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। कंपनी ने नए मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं। साथ ही, इसे स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। कार की सबसे खास बात है कि इसका पेट्रोल वैरिएंट 26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। यानी अब ये देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार बन गई है। सेलेरियो को 2014 में लॉन्च किया गया था। पिछले 7 साल में कंपनी ने इसकी 5.9 लाख यूनिट्स बेची हैं।