Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 महीने के हाई लेवल पर पहुंचा सोना

नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 40 दिन में सोने की कीमत 5.6 फीसदी बढ़कर तीन महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना 0.07 फीसदी तेजी के साथ 1,825.84 डॉलर प्रति आउंस बिका। छह सितंबर को यह 1,828.10 डॉलर के स्तर पर था। इसके बाद 30 सितंबर तक यह 1,728.92 डॉलर तक नीचे आ गया था।

हालांकि, इस दौरान रुपए में आई मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर नहीं हुआ। मंगलवार को 24 कैरेट सोना 170 रुपए प्रति 10 ग्राम अौर जेवराती सोना (22 कैरेट) 146 रुपए महंगा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *