नई दिल्ली
अक्सर लोग होम लोन, कार लोन या दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। लेकिन लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके सिबिल स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। अच्छा सिबिल स्कोर आपको कम ब्याज पर और आसानी से लोन दिलाने में मदद करता है। ऐसी कई वजह हैं जिनके कारण आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। हम आपको इन कारणों और क्रेडिट स्कोर को कैसे सही किया जा सकता है इस बारे में बता रहे हैं।