मुंबई
हफ्ते के तीसरे दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 80 पॉइंट्स (0.13%) गिरकर 60,352 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक (0.15%) गिरकर 27,080 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.21% टूटकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते यह शेयर एक दिन में ही 10% टूट गया था।
138 पॉइंट्स नीचे खुला था सेंसेक्स
सेंसेक्स आज 138 अंक नीचे 60,295 पर खुला था। इसके बाद यह गिरावट में ही रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 13 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त रही। 17 कंपनियों के शेयर्स में गिरावट रही। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में बिकवाली हुई। ICICI बैंक, SBI, HDFC बैंक के शेयर्स 1% के करीब टूटे हैं। जबकि सन फार्मा, डॉ रेड्डी और बजाज फाइनेंस के शेयर्स बढ़त में हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 17,973 पर खुला था और 17,915 का निचला स्तर बनाया था। निफ्टी के 50 शेयर्स में से 22 शेयर्स बढ़त में जबकि 28 शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए।