Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहरी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है चिकित्सक व स्टाफ, आक्रोश

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
शहर के वार्ड नम्बर 54 में पीपीपी मोड संचालित की किए जा रहे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत चिकित्सक एवं स्टाफ के अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई। जिसके बाद चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ पन्द्रह दिन पूर्व यहां से चला गया। परन्तु इलाके में डेंगू और मलेरिया रोगियों की संख्या में बढोतरी के बावजूद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आज तक यहां अन्य चिकित्सा कर्मीयों की नियुक्ति नहीं किया। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को पार्षद लोकेश सिहाग, युवा कांग्रेस जिला महासचिव नवाब खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिलाध्यक्ष सीता स्वामी व हेमलता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं व वार्ड वासियों ने सीएमएचओ से मुलाकात की। इस दौरान सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपते हुए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोक नगर-बी में चिकित्सक एवं स्टाफ की नियुक्ति की माँग की। पार्षद लोकेश सिहाग ने बताया कि वर्तमान में डेंगू रोगियों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। इसके बावजूद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोक नगर-बी, में चिकित्सक एवं पर्याप्त स्टाफ नहीं है। इससे वार्ड 54 व 55 के अलावा यहां आने वाले अन्य वार्डों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों को ईलाज की समुचित सुविधा नहीं मिल रही। इस क्षेत्र में मध्यम एवं निम्न वर्ग की बहुतायत है, जो निजी अस्पतालों में ईलाज करवाने में असमर्थ है। पार्षद सिहाग ने बताया वार्ता के बाद सीएमएचओ ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे में शहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक एवं स्टाफ की नियुक्ति कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *