Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति पर स्थिति स्पष्ट

— महज 20 मिनट में सम्पन्न हुई पदमपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक, 8 प्रस्ताव पारित —
सीमा सन्देश संवाददाता.
पदमपुर।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभी आठ प्रस्ताव पार्षदों की सहमति से पारित किए गए। मात्र एक पार्षद सत्यप्रकाश उपाध्याय ने राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अधिशासी अधिकारी से पट्टे वितरण, खाला निर्माण व दिव्यांग कर्मचारी प्रमोद कुमार काला के प्रमोशन हेतु चर्चा की। डेंगू का कहर, बिगड़ती हुई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह अतिक्रमण व विकास कार्यों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं होने से मात्र 20 मिनट में बैठक सम्पन्न हो गई। पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी मिगलानी ने अध्यक्षता की। कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पहली बैठक लंबे इंतजार के बाद नगरपालिका के नए भवन में आयोजित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *