- हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक से फर्जी तरीके से ऋण लेने का मामला
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों से मिलीभगत कर फर्जी तरीके से चार लाख रुपए का ऋण प्राप्त करने के मामले में जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार शाम को ऋणी किसान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र हरनेक सिंह जटसिख निवासी लिखमीसर पीएस पीलीबंगा के रूप में हुई है।