Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में आज 10 हजार से ज्यादा शादियां:दो साल बाद वेडिंग इंडस्ट्री में आया बूम, 1500 करोड़ के व्यापार की उम्मीद

जयपुर

देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। पिछले दो सीजन के लंबे इंतजार के बाद रविवार से बैंड, बाजा और बारात बिना किसी रोक-टोक के निकल सकेंगे। कोरोना काल के बाद पाबंदियां हटने से न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन बल्कि शादी समारोह से जुड़े व्यापारी भी उत्साहित हैं। वेडिंग सीजन को देखते हुए जयपुर के 90% मैरिज गार्डन और हलवाई बुक हो चुके हैं। रविवार को ही 10 हजार से अधिक शादियां होंगी।

ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि सरकार से मिली छूट का व्यापारियों को काफी फायदा मिलने वाला है। पिछले दो सीजन से गाइडलाइन के तहत मेहमानों की संख्या और अन्य सामूहिक आयोजनों पर कई तरह की पबंदियां थीं। इस बार लोग फुल कैपेसिटी के साथ शादी समारोह कर रहे हैं।

जिंदल ने बताया कि इस बार गाइडलाइन में छूट के बाद मैरिज गार्डन, कैटरिंग, इवेंट प्लानर और बैंड बाजा वालों की बुकिंग पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है। इसकी वजह से बे-पटरी हुई वेडिंग इंडस्ट्री एक बार फिर पटरी पर आने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *