जैसलमेर
जैसलमेर की फतेहगढ़ तहसील के श्री देगराय मन्दिर ओरण से अच्छी खबर आई है। 10 साल पहले जैसलमेर से गायब हुई हिमालयन ग्रिफॉन दुर्लभ गिद्ध प्रजाति अब नजर आने लगी है। ये गिद्ध देगराय ओरण में पर्यावरण प्रेमियों को झुंड में नजर आए हैं। इनके झुंड में नजर आने से पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है।