Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मंत्रिमंडल पर हाईकमान के इशारे का इंतजार:राहुल गांधी की सहमति से तय होंगे मंत्रियों के नाम और विभाग

जयपुर

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर अब ​कांग्रेस हाईकमान के इशारे का इंतजार है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों से वन टू वन चर्चा कर चुकी हैं। अब राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद एक दौर की चर्चा और होने के आसार हैं।

राहुल गांधी से चर्चा के बाद कभी भी दिल्ली से मंत्रिमंडल विस्तार और फिर राजनीतिक नियुक्तियों का मैसेज आ सकता है। कांग्रेस हाईकमान के स्तर से ही सब कुछ तय होना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सचिन पायलट की भूमिका पर भी जल्द फैसला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *