जयपुर
उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। इसका असर आज राजस्थान में देखने को मिला। बीती रात हल्की सर्द हवाओं के कारण गलन भरी सर्दी रही। लोग सुबह जब घरों से निकले तो उन्हें तेज सर्दी का अहसास हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर रहा। यहां का तापमान शिमला से ज्यादा रहा। शिमाला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में तो बीती रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी के सीजन में अब तक का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं आज उदयपुर संभाग के जिलों में सुबह हल्के बादल देखने को मिले। मौसम विभाग ने यहां आज और कल यानी 19 नवंबर को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।