उत्तर प्रदेश
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को लखीमपुर हिंसा मामले पर सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने लखीमपुर खीरी घटना की SIT जांच की निगरानी के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया। इसके अलावा यूपी सरकार को एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को SIT में शामिल करने का भी आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि SIT जस्टिस जैन की देखरेख में अपनी जांच जारी रखेगी।
सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने कहा कि वह 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में मारे गए चार किसानों को मुआवजा दे रही थी, लेकिन यह सुनिश्चित नहीं है कि जिन आरोपियों की हत्या की गई थी, उन्हें मुआवजा दिया जाए या नहीं।