Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

MP में कोरोना के सभी प्रतिबंध हटे; 100% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और योग केंद्र

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य से सभी कोरोना प्रतिबंध पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया है। नए नियम बुधवार रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना के हालात नियंत्रण में हैं। MP में अब 78 एक्टिव केस बचे हैं। इसलिए हमने राज्य में लगाए गए सभी कोरोना प्रतिबंध हटाने का निर्यण लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक सभाओं को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। राज्य में मेले, समारोह, शादी और अंतिम संस्कार अब बिना किसी प्रतिबंध के हो सकेंगे। नाइट कर्फ्यू आज रात हटा लिया जाएगा। सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योग केंद्र, रेस्तरां, क्लब, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस 100% क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *