नई दिल्ली
हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में 25वां स्थान हासिल करने से ‘लेजर क्लास’ नाविक (पाल नौकायन चालक) विष्णु सरवनन का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। पिछले सप्ताह बार्सिलोना में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में उनका 25वां स्थान किसी भारतीय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
एशियाई खेलों में नौकायन का आयोजन 1970 से हो रहा है जिसमें भारत ने अब तक सिर्फ एक स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक फारूक तारापोर और जरीर करंजिया ने 1982 में जीता था। इस साल ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले 22 साल के सरवनन का मानना है कि वह अगले साल हुआंगझोउ (चीन) में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में नौकायन में भारत के लिए दूसरा और 40 वर्षों में पहला स्वर्ण जीत सकते हैं।