जयपुर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैच की सीरीज शुरू होने से पहले केन विलियमसन ने भारतीय टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना इस खेल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। हालांकि विलियमसन इस टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टिम साउदी पहले मैच में कप्तानी करेंगे और आने वाले मैचों में उन्हें भी आराम दिया जा सकता है। इससे पहले टी-20 वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आसानी से हराया था।
न्यूजीलैंड के ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में विलियमसन ने कहा “जब आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो यह इस खेल की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होता है। हर फॉर्मेट में उनके पास जो गहराई है और हर खिलाड़ी के अंदर जो क्वालिटी है, वह अविश्वनीय है और इसी वजह से विश्व क्रिकेट में उनका दबदबा है।”