Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पीएम मोदी ने की तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा, सितारों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश वासियों के क्षमा मांगते हुए, सच्चे मन से कहना चाहता हूं कि हमारे प्रयास में कमी रही होगी कि हम उन्हें समझा नहीं पाए। आज गुरू नानक जी का पवित्र प्रकाश पर्व है। आज मैं आपको यह बताने आया हूं, कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। मेरी किसानों से अपील है कि अपने घर लौटें, खेतों में लौटें। पीएम के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
तापसी पन्नू
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने पीएम के एलान वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, ‘इसके साथ ही, गुरुपरब दियां सब नूं वधाइयां।’ तापसी के इस ट्वीट से साफ जाहिर है कि वे पीएम के इस फैसले से बेहद खुश हैं।
सोनू सूद
सोनू सूद ने लिखा-  ‘किसान वापिस अपने खेतों में आएंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान।

‘ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘भारत को अपने किसानों से सीखने की जरूरत है। सलाम। जीत गए आप! आप की जीत में सब की जीत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *