Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत बोले- PM ने घबराकर फैसला वापस लिया:CM ने कहा- केंद्र सरकार को UP समेत 5 राज्यों में हार का डर, इसलिए वापस हुए कृषि कानून

जयपुर

केन्द्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर राजस्थान कांग्रेस सरकार ने केन्द्र पर सियासी हमला बोलते हुए निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उप चुनावों में हुई करारी हार के बाद केन्द्र सरकार ने यूपी समेत 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में हार की आशंका और घबराहट के चलते यह फैसला लिया है। उन्होंने इस जीत के लिए किसानों को बधाई देते हुए इसे केन्द्र सरकार के अहंकार और घमंड की हार बताया है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी में केन्द्र सरकार के खिलाफ फैसला आने वाला था। जो केन्द्र को पता चल गया। आखिर कोर्ट को कब तक मैनेज करते। उप चुनाव के परिणाम और आगामी विधानसभा चुनाव में हार की घबराहट में यह फैसला लिया गया है। अब केन्द्र सरकार को किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *