सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी आयरन लेडी के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने देश हित में अनेक ऐसे निर्णय लिए जिनकी बदौलत आज भी देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए देश को आगे बढ़ाया। अंत में देश हित में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए।