Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज हो रही वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म जुगजुग जियो

करण जौहर की अगली फिल्म जुगजुग जियो की रिलीज डेट सामने आ गई है। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है। इस फिल्म में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 24 जून 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं वहीं फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। हाल ही में वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक बेहद ही मजेदार वीडियो साझा किया था जिसमें वह कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो फिल्म की रिलीज डेट सामने लाने के लिए ही था।

सामने आई रिलीज डेट

सबसे पहले वरुण और कियारा बात करते हैं तो कियारा कहती हैं- अनिल अंकल और नीतू आंटी कहां हैं , हमें डेट फाइनल करनी है। इसके बाद सभी कॉन्फ्रेंस में जुड़ जाते हैं। वरुण कहते हैं कि अनिल सर सबसे सीनियर हैं यहां पर जिसके जवाब में अनिल कपूर कहते हैं- सीनियर होगा तेरा बाप यार। इस पर नीतू हंसने लगती हैं और कियारा कहती हैं कि जो आप हो इस फिल्म में। इसके बाद वरुण कहते हैं- हां तो बाप का ही रोल कर रहे हो आप इस फिल्म में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *