नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है और तीसरा मैच जीतकर कीवी टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी भी 3-0 से जीत नहीं दर्ज कर पाई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में यह कीर्तिमान बनाना चाहेंगे। हालांकि टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए उन्हें अगले मैच में आराम भी दिया जा सकता है।