Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डेब्यू मैच में फील्डिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को लगी चोट

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज के जेरेमी सोलोजानो अपने पहले ही मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में शॉर्ट लेग में फील्डिंग के दौरान उनके सिर पर गेंद लगी और इसके बाद उन्हें एंबुलेंस पर अस्पताल ले जाया गया। मैच के पहले सेशन में 24वां ओवर रोस्टन चेज कर रहे थे। उनकी छोटी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पुल शॉट खेला और गेंद सीधे जाकर सोलोजानो के सिर पर लगी। इसके बाद वो मैदान पर ही गिर गए। 

26 साल के जेरेमी पहले त्रिदिनाद के लिए खेलते थे। गेंद उनके हेलमेट की ग्रिल पर लगी और हेलमेट के पीछे का हिस्सा बाहर आ गया। जेरेमी वहीं पर मैदान में गिर गए और खिलाड़ियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। फिजियो ने मैदान में आकर उन्हें देखा और उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *